अगस्त माह के त्योहार

भारत त्यौहारों की एक पवित्र और आकर्षक भूमि है भारत मे प्रत्येक महीने के प्रत्येक दिन कोई ना कोई किसी ना किसी धर्म का त्योहार मनाया जाता है। भारत को त्यौहारों की भूमि भी कहा जाता है। भारत में एक से बढ़कर एक उत्सव मनाए जाते हैं। यहां विभिन्न जातियों, विभिन्न संस्कृतियों एवं धर्मों के त्योहार एक साथ मनाए जाते हैं जिसमें हर कोई सम्मिलित होता है। भारत का हर त्योहार मनुष्यों को जीवन की नई शिक्षा देता है। जीवन जीने की कला यहां के त्यौहारों से मिलती है। भारत का प्रत्येक त्योहार अपने आप में ही बेहद खास है। यह मानवीय निहितार्थ को चिन्ह्ति करता है। यहां साल के प्रत्येक दिन कोई ना कोई त्योहार किसी ना किसी राज्य में मनाया जा रहा होता है। भारत में साल के 365 दिन 12 महीनें त्यौहार मनाए जाते हैं। 

हिन्दूमुस्लिम, सिखईसाईपारसीसिंधीबौद्ध एवं जैन धर्म जैसे अनेकों धर्मों के त्यौहार यहां मनाए जाते हैं। यही कारण है कि भारत को एक धर्मनिरपेक्ष देश के रुप में पहचाना जाता है। भारत के हिन्दू धर्म के अनुसार महीनों के विभिन्न नाम एवं उनका अपना-अपना महत्व है। हमारा देश अपनी विभिन्न परंपराओं और विविध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां मनाए जाने वाले त्यौहार भारत के लोगों के बीच एकता को मजबूत करने के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। प्रत्येक त्यौहार या तो सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या राष्ट्रीय महत्व का प्रतिनिधित्व करता है और दुनिया भर के लोग इन त्यौहारों में दिल से भाग लेते हैं

भारत में कई महत्वपूर्ण त्योहार और महोत्सव मनाए जाते हैं। यहां साल का हर महीना एक नई खुशी, उत्साह और उमंग से भर देता है। भारत के इन्हीं रगं बिरगें त्योहारों को लिए अगस्त का महीना शुरु होता है। जो मॉनसून की ताजगी के साथ आता है। चारों और मिट्टी की धीमी-धीमी खुशबू और बारिश की बूंदो के बीच इस महीने के त्योहारों का अलग ही छंटा देखने को मिलती है। अगस्त का महीना उत्सवों का महीना होता है जिसमें राष्ट्रीय से लेकर समाजिक त्योहार तक मनाए जाते हैं।

अगस्त के महीने की शुरुआत ही एक ऐसे अनुपम त्योहार के साथ होती है जिसमें प्रत्येक जाति, प्रत्येक धर्म के लोगों को स्वंय पर गर्व महसूस होता है। अगस्त का महीना स्वतंत्रता प्राप्ति के महीने के रुप में जाना जाता है। अगस्त माह में 15 अगस्त का त्योहार मनाया जाता है जो भारत की स्वतंत्रता का प्रतीक है। इसी माह में भारत छोड़ों आंदोलन  रुप में एक और राष्ट्रीय त्योहार मनाया जाता है जो स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए लड़ी गई क्रांति की लड़ाई को प्रदर्शित करता है। यही नहीं इस माह में हिन्दूओं से जुड़े कई व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें से प्रमुख है भाई बहन के प्यार को प्रदर्शित करता रक्षा बंधन का त्योहार। इस माह में हरियाली तीज, हरियाली अमावस्या एवं कजली तीज जैसे व्रत एवं उपवास भी किए जाएगें। शिव भक्ति के रंग में रंगा यह महीना नांग पंचमी के त्योहार को लेकर भी आता है। यह महीना श्री कृष्ण को समर्पित भी है। इस माह में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भी बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

अगस्त माह के अन्य त्योहारों की सूची नीचे दी गई है-

हरियाली तीज- 3 अगस्त

हरियाली तीज

अगस्त का महीना धार्मिक महीना होता है। यह पूरा महीना सावन के पवित्र महीने के रुप में मान्य होता है। भगवान शिव का आशीर्वाद इस पूरे महीने भक्तों को मिलता है। आस्था एवं विश्वास के प्रतिक के रुप में सावन माह में कई त्योहार एवं व्रत-उपासनी भगवान शिव को अराध्य मानकर किए जाते हैं। अगस्त के ही महीने में हरियाली तीज जो महिलाएं एवं कुंवारी लड़कियां सुखी गृहस्थी जीवन एवं जीवनसाथी के लिए करती हैं। तीज मानसून में मनाया जाने वाला त्यौहार है, जो भगवान शिव और देवी पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस त्यौहार के दौरान, महिलाएं रंगीन कपड़े पहनती हैं और अपने पतियों के कल्याण के लिए उपवास करती हैं। अगस्त महीने के पहले दिन 1 अगस्त को हरियाली अमावस्या का त्योहार मनाया जाएगा वहीं अगस्त महीने में ही चंद्रमा-पखवाड़े के पांचवें दिन नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार 5 अगस्त को मनाया जाएगा।  नागपंचमी भगवान शिव के गले में लिपटे सांपो को समर्पित है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है।

फ्रेंडशिप डे- 4 अगस्त

फ्रेंडशिप डे

अगस्त का महीना दोस्ती, भाईचारे और प्यार का प्रतीक है। अगस्त के महीनें में दोस्ती एवं प्यार से जुड़े त्योहार मनाए जाते हैं। अगस्त के पहले रविवार को पूरा देश मित्रता दिवस यानि फ्रेंडशिप डे मनाकर अपने दोस्तों को उनकी दोस्ती के लिए अभार प्रकट करता है। दोस्ती मनुष्यों के लिए बहुत जरुरी है। एक दोस्त ही होता है जो हर पल साथ निभाता है। इस दोस्ती को समर्पित मित्रता दिवस अगस्त के महीने की पहचान है।

भारत छोड़ो आदोंलन- 9 अगस्त

भारत छोड़ो आदोंलन

भारत छोड़ो आन्दोलन विश्वविख्यात काकोरी काण्ड के ठीक सत्रह साल बाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 9 अगस्त सन 1942 को गांधीजी के आह्वान पर समूचे देश में एक साथ आरम्भ हुआ। यह भारत को तुरन्त आजाद करने के लिये अंग्रेजी शासन के विरुद्ध एक सविनय अवज्ञा आन्दोलन था। क्रिप्स मिशन की विफ़लता के बाद महात्मा गाँधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ़ अपना तीसरा बड़ा आंदोलन छेड़ने का फ़ैसला लिया।

नेहरू ट्रॉफी बोट रेस- 9 अगस्त

नेहरू ट्रॉफी बोट रेस

अगस्त का महीना दक्षिण भारत में नौका रेस को लेकर भी आता है। नेहरू ट्रॉफी नौका दौड़ केरल के बैकवाटर्स का सबसे बड़ा उत्सव है। इस दौड़ का आयोजन प्रतिवर्ष अगस्त के दूसरे शनिवार को आयोजित किया जाता है। इस बार यह 9 अगस्त को शुरु होगी। भव्य स्नेकबोट्स भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रचलित ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। वहीं दूसरी ओर 10 अगस्त को चंपकुलम बोट रेस शुरु होगी। चंपकुलम बोट रेस, दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे पुरानी नौका दौड़ है जिसे सांप नाव दौड़ भी कहा जाता है। इस दौड़ की तारीख मलयालम कैलेंडर के अनुसार तय की जाती है ।

बकरीद- 12 अगस्त

बकरीद

अगस्त महीने में मुस्लिम धर्म के त्योहार भी मनाए जाते हैं। इस्लामित कैलेंडर के जुल हिज्जाह महीने के 10वें दिन 12 अगस्त को ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जाएगा. मुस्लिम समुदाय में बकरीद सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन खुदा की इबादत में भेड़ या बकरी की कुर्बानी दी जाती है।

स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त

स्वतंत्रता दिवस

अगस्त का महीना भारत को उसकी आजादी का एहसास करा उसे जश्न मनाने का अवसर प्रदान करता है। भारत की आजादी का दिन यानि 15 अगस्त इस महीने का खास दिन होता है। लगभग 200 सालों तक ब्रिटिश शासन के राज से मध्यरात्रि के समय जब संपूर्ण विश्व गहरी नींद में सो रहा था उस समय पूरा भारत एक नई सुबह के लिए जागृत था। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने रात्रि 12 बजे भारत की स्वतंत्रता का ऐलान किया था। भारत के तिरंगे को फहराकर उन सभी शहिदों की शहाद्दत को सम्मान दिया गया था जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। प्रत्येक वर्ष अगस्त महीने की 15 तारीख को भारत अपना स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं जोश के साथ मनाता है।

रक्षा बंधन- 15 अगस्त

रक्षा बंधन

अगस्त की महीना भाई-बहन के अनमोल प्यार का भी प्रतिक है। रक्षा बंधन 15 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसमें बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है। अगस्त के महीने में रक्षाबंधन के रुप में भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए संकल्प लेते हैं और बहन अपने भाई की मंगलकामना के लिए उन्हें राखी बांधती हैं। सादगीपूर्ण यह त्यौहार भारत वर्ष में प्रेम की नई मिसाल पेश करता है।

पारसी नववर्ष- 17 अगस्त

पारसी नववर्ष

पारसी लोग नवरोज यानि पारसी नया साल फारस के राजा जमशेद की याद में मनाते है, जिन्होंने पारसी कलैंडर की स्थापना की थी। जमशेद-ए-नवराज़ एक त्यौहार है जो पूरे विश्व में पारसी द्वारा मनाया जाता है। जजमशेद-ए-नवराज़ ज्योतिष वर्ष के पहले महीने के पहले दिन मनाया जाता है। पारसी नया साल वर्णाल विषुव के साथ या वसंत के आगमन के साथ मेल खाता है।

राजीव गांधी जयंती- 20 अगस्त

राजीव गांधी जयंती

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को मुंबई में हुआ था। वे सिर्फ़ तीन साल के थे, जब देश आज़ाद हुआ और उनके नाना आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनके माता-पिता लखनऊ से नई दिल्ली आकर बस गए। उनके पिता फ़िरोज़ गांधी सांसद बने, जिन्होंने एक निडर तथा मेहनती सांसद के रूप में ख्याति अर्जित की। प्रतिवर्ष 20 अगस्त को उनकी जयंती मनाई जाती है।

जनमाष्टमी- 24 अगस्त

जनमाष्टमी

हिंदूओं के प्रिय भगवान श्रीकृष्णजन्माष्टमी उनके अवतरित होने का दिन, भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में मनाया जाता है। श्रीकृष्ण ने अपना अवतार भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि में कंस का विनाश करने के लिए मथुरा में लिया। चूंकि भगवान स्वयं इस दिन पृथ्वी पर अवतरित हुए थे अत: इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। श्रीकृष्ण भगवान के जितने हिंदू भक्त हैं उसके लगभग ही विदेशी भी हैं। इस बार जन्माष्टमी 24 अगस्त को मनाई जाएगी। 

अगस्त माह के अन्य व्रत एवं त्योहार

पुत्रदा एकादशी

अगस्त महीने में कई हिन्दू त्योहार भी मनाए जाएगें। इनमें कई व्रत एवं उपासनाएं की जाएगीं। 11 अगस्त को जहां पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा वहीं 17 अगस्त को सिंह संक्रांति मनाई जाएगी। कजली तीज का व्रत 18 अगस्त को किया जाएगा। बहुला चौथ का व्रत 19 अगस्त को किया जाएगा। अगस्त माह में ही 26 अगस्त को अजा एकादशी का व्रत किया जाएगा।

 To read this article in English Click here

Forthcoming Festivals