होली भारत का प्रमुख त्योहार है। जब भी कोई होली के बारे में बात करता है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले जो आता है वो है होली की स्वादिष्ट मिठाइयाँ और लोकप्रिय होली गीत। होली आने की आहट की होली के गीतों से हो जाती है। जगह-जगह होली के हिंदी, भोजपुरी इत्यादि गीत बजने शुरु हो जाते हैं। होली के अवसर पर रंग से तो खेला जाता ही है लेकिन इस रंग में और रंग जमाने का काम होली गीत कर देते हैं। होली का त्यौहार नज़दीक है लिहाज़ा सभी पर मस्ती का खुमार है। रंगों का ये त्यौहार बेहद खास होता है। अमीर-गरीब, छोटे-बड़े सभी का फर्क खत्म कर देता है रंगों से भरा होली का ये पर्व। होली के ठीक एक दिन पहले होलिका दहन होता है। होलिका दहन का भी अपना अलग महत्व है। ये दिन भी बुराई पर अच्छाई जीत का ही प्रतीक माना जाता है। अग्नि की ज्वाला में होलिका रूपी बुराई का विनाश हुआ और हिरण्यकश्यप रूपी अच्छाई की जीत। होली का मतलब केवल एक दूसरे को रंग लगाना ही नहीं है बल्कि ये पर्व है नाच गाकर खूब जश्न मनाने का।

होली के गीत

आपको अमिताभ बच्चन सदाबहार होली गीत, "रंग बरसे" या राजेश खन्ना की आज ना छोड़ेंगे हम हमजोली गीत तो याद ही होगें। होली और बॉलीवुड फिल्मों के गीतों का बहुत गहरा संबध रहा है। बॉलीवुड में हमेशा से ही रंगों के इस खूबसूरत त्यौहार होली के गानों को गुनगुनाने का इतिहास रहा है। इसके अलावा, कई भजन हैं जो होली पर गाए जाते हैं। बॉलीवुड में अक्‍सर बड़े बैनर अपनी फिल्‍मों के लिए त्‍योहारों को चुनते हैं और ऐसे में सबसे रंगीला त्‍योहार है होली। होली जैसे रंगभरे त्‍योहार में बॉलीवुड के गाने मस्‍ती का तड़का लगा देते हैं। होली का रंगीला रंग फिल्‍मों में हमेशा रंग जमाता रहता है। होली के लगभग हर गीत लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं जो होली के दिन और गुलजार लगते हैं। होली के अवसर आपकी होली को और भी रंगीन और आनंदमय बनाने के लिए, हमने होली पर कुछ लोकप्रिय फ़िल्मी गीत और भजन सूचीबद्ध किए हैं, जो आपके और आपके प्रियजनों के लिए एक यादगार होली बनाएंगे।
  

होली खेले रघुवीरा

होली के गीत

फिल्मः बागबान
गायक: अमिताभ बच्चन

ताल से ताल मिले मोर बबुआ..बजे धूम मृदंग।
मन से मन का मिले जो हो
रंग से मिल जाए रंग
होली खेले रघुवीरा..होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेले रघुवीरा
हाँ हिलमिल आवे लोग लुगाई, हिलमिल आवे लोग लुगाई
भाई महलन में भीरा अवध में होरी खेले रघुवीरा
अरे होरी खेले रघुवीरा
अवध में होरी खेले रघुवीरा होली है.. 

रंग बरसे भीगे चुनार वाली

होली के गीत

फिल्मः सिलसिला
गायक: अमिताभ बच्चन

होली है..
हो.. रंग बरसे…भीगे चुनरवाली रंग बरसे होली है…..
अरे कैने मारी पिचकारी तोरी भीगी अंगिया
ओ रंग रसिया, रंग रसिया हो होए…
रंग बरसे… अरे रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे
हो रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे
सोने की थाली में जोना परसा
हैं, सोने की थाली में जोना परसा
हैं, सोने की थाली में जोना परोसो
हैं, खाये गौरी के यार बालम तरसे रंग बरसे
होली है !!!
ओ, रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे


बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी

होली के गीत

फिल्मः यह जवानी है दिवानी

गायकः विशाल ददलानी

इतना मज़ा, क्यूँ आ रहा है तूने हवा में भांग मिलाया

दुगना नशा क्यूँ हो रहा है आँखों से मीठा तूने खिलाया

हो तेरी मलमल की कुर्ती गुलाबी हो गयी

मनचली चाल कैसे नवाबी हो गयी तो

बालम पिचकारी जो तूने मुझे मारी

तो सीधी साधी छोरी शराबी हो गयी

हां जीन्स पहन के जो तूने मारा ठुमका

तो लट्टू पड़ोसन की भाभी हो गयी

होली के दिन दिल खिल जाते हैं

होली के गीत

फिल्मः शोले

गायकः लता मंगेशकर, किशोर कुमार

होली के दिन दिल खिल जाते हैं

रंगों में रंग मिल जाते हैं

गीले शिकवे भूल के दोस्तों

दुश्मन भी गले मिल जाते हैं

होली के दिन दिल खिल जाते हैं

रंगों में रंग मिल जाते हैं

 

आज न छोड़ेंगे बस हमजोली

होली के गीत

फिल्मः कटी पंतग

गायकः किशोर कुमार

आज न छोड़ेंगे बस हमजोली

खेलेंगे हम होली

चाहे भीगे तेरी चुनरिया

चाहे भीगे रे चोली

खेलेंगे हम होली होली है!

अपनी अपनी किस्मत है ये कोई हँसे,

 कोई रोये रंग से कोई अंग भिगोये रे कोई

असुवन से नैन भिगोये रहने दो

ये बहाना क्या करेगा ज़माना

तुम हो कितनी भोली

खेलेंगे हम होली

डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली

होली के गीत

फिल्मः वक्त
गायकः अनु मलिक, सुनिधि चौहान

भीगी चुनरी ये लाल दे भर पिचकारी डाल
शाम नहीं आये भर र र र
भीगी चुनरी हमार
भीगी चुनरी हमार
अरा रा रा रा रा.. अरा रा रा रा रा.. 
अरा रा रा रा रा..
डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली
रंगों में है प्यार की बोली 
डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली
रंगों में है प्यार की बोली 
हो मेरे पीछे पीछे क्यूँ आये 
मेरा जिया जिया क्यूँ धडकाए
जा रे जा डोन्ट टच माई चोली

उफ़ ये होली हाय ये होली
उफ़ ये होली हाय ये होली 
हे डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली
उफ़ ये होली हाय ये होली
रंगों में है प्यार की बोली 

 

मोहे रंग दो लाल

होली के गीत

फिल्मः बाजीरव मस्तानी

गायकः श्रेया घोषाल

मोहे रंग दो लाल, मोहे रंग दो लाल

नंद के लाल लाल छेड़ो नहीं बस रंग दो लाल

मोहे रंग दो लाल

देखूं देखूं तुझको मैं होके निहाल

देखूं देखूं तुझको मैं होके निहाल

छू लो कोरा मोरा कांच सा तन

नैन भर क्या रहे निहार

मोहे रंग दो लाल नंद के लाल लाल

छेड़ो नहीं बस रंग दो लाल मोहे रंग दो लाल

होली आयी रे कन्हाई

होली के गीत

फिल्मः मदर इंडिया

गायकः शमशाद बेगम

होली आयी रे कन्हाई, होली आयी रे

 होली आयी रे कन्हाई

 रंग छलके सुना दे ज़रा बांसरी

होली आयी रे कन्हाई

 रंग छलके सुना दे ज़रा बांसरी

होली आयी रे, आयी रे, होली आयी रे

बरसे गुलाल रंग मोरे आंगनवा

 अपने ही रंग में रंग दे मोहे सजनवा

हो देखो नाचे मोरा मनवा

बरसे गुलाल रंग मोरे आंगनवा, जी मोरे आंगनवा

अपने ही रंग में रंग दे मोहे सजनवा

तोरे कारन घरसे आई, तोरे कारन हो

तोरे कारन घरसे आई

हूँ निकलके सुना दे ज़रा बांसरी

 

देखो आई होली रंग लाई

होली के गीत

फिल्मः मंगल पांडे
गायक: आमिर खान (मंगल पांडे)

होली है!
होली आई, रंग फूट पड़े
ये छलक छलक, वो ढलक ढलक
फिर बाजे घुँघरू ढोल बड़े
ये छलक छलक, वो धमक धमक
सब निकले हैं पी पी के घड़े
ये लपक लपक, वो धुमक धुमक
छम छम नाचे परियों की धुनें
ये थिरक थिरक, वो मटक मटक
ये छलक छलक, वो ढलक ढलकये छलक छलक, वो धमक धमक
ये लपक लपक, वो धुमक धुमक
ये थिरक थिरक, वो मटक मटक

देखो आई होली, रंग लायी होली
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल
होली की है घटा, मन झूम उठा
रंग छलके हैं नीले हरे लाल
रंग रेली में रंग खेलूंगी, रंग जाऊँगी
रंग गहरे हैं, अबके साल
अब हमें कोई रोके नहीं, अब हमें कोई टोके नहीं
अब होने दो हो जो भी हाल
देखो आई होली...



सात रंग में खेल रही है

होली के गीत

फिल्मः अखिर क्यू
गायक: मोहम्मद अज़ीज़

हो हो.. हो हो..

सात रंग में खेल रही है

सात रंग में खेल रही है

दिल वालों की टोली रे

भीगे दामन चोली रे

अरे अपने ही रंग में रंग ले

मुझको याद रहेगी होली रे

अरे अपने ही रंग में रंग ले

मुझको याद रहेगी होली रे



अंग से अंग लगाना

होली के गीत

फिल्मः डर
गायक
: अलका याग्निक और विनोद राठौड़

अरे जो जी में आये
तुम आज कर लो 
चाहे जिसे इन बाहों में भर लो
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना
गालों से ये गाल लगा के 
नैनो से ये नैन मिला के 
होली आज मनाना 
सजन हमें ऐसे रंग लगाना
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना


मोहे छेड़ो ना

होली के गीत

फिल्मः लम्हें
गायक: लता मंगेशकर (लम्हे)

मोहे छेड़ो ना
मोहे छेड़ो न नन्द के लाला
की मैं ही ब्रिज बाला
नहीं मैं राधा तेरी
मोहे छेड़ो न नन्द के लाला
की मैं ही ब्रिज बाला
नहीं मैं राधा तेरी
मोहे छेड़ो न नन्द के लाला
काहे पकड़ ली मेरी कलाई
तेरी दुहाई कृष्णा कनही
काहे पकड़ ली मेरी कलाई
तेरी दुहाई कृष्णा कनही
हरजाई तू बंसी वाला
की मैं हूँ ब्रिज बाला
नहीं मैं राधा तेरी
मोहे छेड़ो न नन्द के लाला

To read this Article in English Click here

Forthcoming Festivals