संगीत वो कला है जो एक पल में आपका बिगड़ा मिज़ाज ठीक कर देती है। हम चाहे कितने भी गम में या परेशानी में क्यों ना हो यदि हम कोई अपना पंसदीदा गाना सुन लेते हैं तो हर गम, हर तकलीफ भूल जाते हैं। संगीत में वो जादू है जिसकी ओर हर कोई आकर्षित होता है। संगीत शरीर और दिमाग को आराम तो देता ही है साथ ही दिन-भर की थकान से एक अच्छा संगीत छुटकारा दिला देता है। लंबे-व्यस्त दिन के बाद यदि आप कोई संगीत सुन लेते हैं तो आप अपनी सभी बातों को भूल कर उसमें खो जाते हैं और स्वंय को तरोताजा महसूस करते हैं। भारत का संगीत से शुरुआत से ही गहरा रिश्ता रहा है। पौराणिक कलों से ही संगीत की महत्वता रही है। भारत में संगीत की देवी सरस्वती की अराधना की जाती है। भारत में संगीत की इसी महत्वता को दर्शते हुए कई संगीत समारोहों का आयोजन किया जाता है जिसमें ना केवल भारत के पर्यटक भाग लेते हैं अपितु विदेशी पर्यटक भी इन संगीतों में गुम हो जाने के लिए इस महोत्सव में शामिल होते हैं। भारत में कई संगीत महोत्सवों का आयोजन किया जाता है, जो आपके वीकेंड यानि सप्ताहांक को और खास बनाने का दम रखते हैं। भारत में नए और आने वाले संगीत समारोह युवाओं और पर्यटकों के बीच वीकेंड में बहुत लोकप्रिय हो गए हैं। संगीत प्रेमियों के लिए, उनके पसंदीदा गीतों के साथ जोरदार संगीत और गायकारों का मिश्रण उन्हें मंत्रमुग्ध कर देता है। यह उत्सव ज्यादातर, समुद्र तटों पर, पहाड़ों एवं ऑडिटोरियम, हॉल इत्यादि में आयोजित किए जाते हैं जिनमें युवाओं के साथ-साथ हर उम्र के लोग शामिल होने दूर-दूर से आते हैं और संगीत के साथ-साथ इन जगहों का भी आनंद लेते हैं।

भारत के विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाले संगीत उत्सवों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
To read this page in English Click here