
गरबा और डंडिया
नवरात्रि के नौ दिन गुजरात में डांडिया खेला जाता है। हर कस्बे,सोसाइटी और गांव में हॉल बनाकर डांडिया खेला जाता है। आस पास के महिला और पुरुष पारंपरिक परिधान पहन कर हाथों में डंडियां लेकर नाचते हैं। डांडिया में हर स्टेप दूसरे के साथ मिलकर चलना पड़ता है। अग्नि के आस पास सब लोग गोल गोल घूम कर नाचते हैं और मां से हमेशा उनकी जिंदगी में रोशनी रखने की दुआ करते हैं।पूरी रात डांडिया रास, आरती और अन्य गाने गाए जाते हैं।गरबा के वीडियो
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की जाती है। लगभग हर घर में ये पूजा होती है। यहां भी हर कस्बे, गांव और गली में एक पंडाल लागाया जाता है। पंडाल में महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। रोज पूजा होती है। ढोल बजता है। अलग अलग तरीके से मां को पूजा जाता है और आखिरी दिन इन प्रतिमाओं को बैंड बाजे के साथ विसर्जित किया जाता है।
हिमाचल में नवरात्रि
हिमाचल में प्रसिद्ध शक्ति पीठ हैं (ज्वालाजी, चामुंडा, नैना देवी, ब्रजेश्वरी धाम, बगलामुखी और चिंतपूर्णी)। नवरात्रि में यहां दूर दूर से श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं। कुल्लू में नवरात्रि के बाद दशहरा मनाते हैं जो कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।तमिलनाडु में नवरात्रि
कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में नवरात्रि
कर्नाटक और आंध्र में महिलाएं बोम्माई कोलू मनाती हैं। इसमें गुड्डियों को तरह तरह के कपड़े और आभूषण पहना कर उन्हें विशेष तौर पर रखा जाता है। नौ कन्याओं को नए कपड़े और मिठाइयां दी जाती हैं साथ ही विवाहित महिलाएं आपस में कुमकुम और फूल बांटती हैं।To read this in English, click here