धर्म के अनुसार त्यौहार – भारत एक धर्म अनेक

हिंदू त्यौहार | मुस्लिम त्यौहार | ईसाई त्यौहार | जैन त्यौहार

सिख त्यौहार सिंधी त्यौहार | बौद्ध त्यौहार पारसी त्यौहार

ईसाई धर्म

ईसाई धर्म या मसीही धर्म या मसयहयत विश्व के प्रमुख धर्मों में से एक है । ईसाई धर्म के पैरोकार ईसा मसीह की तालीमात पर अमल करते हैं। ईसाईओं में बहुत से समुदाय हैं मसलन कैथोलिक, प्रोटैस्टैंट, आर्थोडोक्स, मॉरोनी, एवनजीलक आदि। 'ईसाई धर्म' के प्रवर्तक ईसा मसीह(जीसस क्राइस्ट) थे। ईसाइयों के त्योहारों को अन्य त्यौहारों के रूप में मनाया जाता है। इनके त्यौहार रंगीन और धार्मिक भावनाओं से भरे हुए होते हैं। भारत में ईसाई लोग ज्यादातर दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और कोंकण तट के इलाकों में रहते है। ईसाई एकेश्वरवादी हैं, लेकिन वे ईश्वर को त्रीएक के रूप में समझते हैं- परमपिता परमेश्वर, उनके पुत्र ईसा मसीह (यीशु मसीह) और पवित्र आत्मा है। ईसाई लोग ईसा मसीह में विश्वास रखते हैं और उन्हीं की पूजा करते हैं। उन्हें वे मानवता का रक्षक और परमेश्वर का पुत्र मानते हैं। ईसाइसों का मुख्य त्यौहार क्रिसमस है। गुड फ्राइडे, ऑल सॉल्स डे और ईस्टर कुछ ऐसे त्यौहार हैं, जो इस धर्म के लोग भारत में मनाते हैं।

ईसाई धर्म से जुड़े त्यौहार

क्रीसमस डे 
गुड फ्राइडे 
ईस्टर  
संत फ्रांसिस जेवियर उत्सव

Forthcoming Festivals