भारत को आध्यात्मिक और पवित्र भूमि माना जाता है जहां कई धर्मों का अनुसरण किया जाता है। भारत में कई देवताओं ऋषि-मुनियों एवं संत महात्माओं की पूजा की जाती है। भारत में, हिंदू धर्म, इस्लाम, बौद्ध धर्म और जैन धर्म जैसे कई धर्मों के लोग रहते हैं। जो अपने-अपने धर्मों से जुड़े त्यौहार तो मनाते ही हैं साथ ही दूसरे धर्मों के त्यौहारों में भी शामिल होते हैं। भारत में पारसी, सिंधी एवं ईसाई धर्मो का अनुसरण करने वाले लोग भी रहते हैं। यही कारण है कि भारत को एक धर्मनिरपेक्ष देश के रुप में जाना जाता है। यहां सभी धर्मों का एक-समान आदर-मान किया जाता है तथा उन्हें एक समान मान्यता दी जाती है। भारत में जहां हिन्दू धर्म की बहुलता के कारण कई मंदिर, एवं धार्मिक स्थल बने हुए हैं। वहीं अन्य धर्मों का अनुसरण करने वालों के लिए भी भारत के प्रत्येक, राज्य शहर में उस धर्म से जुड़े स्थल उपलब्ध है। भारत की यही विभिन्न संस्कृतियां एवं विभिन्न धर्म उसे विभित्ता के साथ एकल राष्ट्र बनाते हैं। भारत की आबादी के लगभग 79.8 प्रतिशत लोग हिन्दू धर्म का अनुसरण करते हैं। वहीं इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग 14.23 प्रतिशत है। बौद्ध धर्म के अनुयायी 0.70 प्रतिशत है, ईसाई धर्म का अनुसरण करने वाले 2.3 प्रतिशत है तथा सिक्ख धर्म को मानने वालों की संख्या 1.72 प्रतिशत हैं।

भारत में हिंदू धर्म को भारत में सबसे बड़ा धर्म माना जाता है। हिंदू धर्म की आबादी भी भारत में बहुत अधिक है। यहां हिंदू धर्म से जुड़े त्यौहार अधिक मात्रा में मनाए जाते हैं। भारत में हिंदू धर्म सबसे प्राचीन धर्म है। हिन्दू धर्म में 34 करोड़ देव-देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है। उन्हें अराध्य मानकर सभी कार्य किए जाते हैं।

वहीं ईस्लाम धर्म का अनुसरण भारत में सबसे अधिक होता है। ईस्लाम धर्म के प्रमुख पैंगबर हैं। उनको समर्पित कई त्योहार भारत में मनाए जाते हैं जिनमें प्रमुख, रमजान, ईद, बकरीद, मुहरर्म इत्यादि हैं। भारत में ईसाई धर्मकी भी बहुलता है यहां ईसाई धर्म के ईष्ट यीशु मसीह है जिनको समर्पित क्रिसमस एवं ईष्टर का त्योहार विशेष रुप से मनाया जाता है। बैसाखी, लोहरी इत्यादि। भारत में पारसी धर्म का अनुसरण करने वाले लोग भी रहते हैं जिनके अराध्य भगवान झूलेलाल है। भगवान झूलेलाल की जंयती पारसी समुदायों में बहुत प्रमुख है।
हिन्दू धर्म के अलावा भारत में बौद्ध धर्म सबसे पुराना धर्म हैं। बौद्ध धर्म की स्थापना सिद्धार्थ गौतम ने की थी जिन्हें ‘बुद्ध’ भी कहा जाता है। बौद्ध लोग भारत की आबादी का सिर्फ 1 प्रतिशत हैं। ये लोग संसार, कर्म और पुनर्जन्म में विश्वास रखते हैं और बुद्ध की शिक्षा का पालन करते हैं। बुद्ध पूर्णिमा, असालह पूजा दिवस, मघा पूजा दिवस बौद्ध धर्म के कुछ त्यौहार हैं।
ईस्लाम भारत का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है और इसका पालन करने वालों को मुसलमान कहा जाता है। यह उप वर्गों में बंटा है जिनमें सबसे प्रसिद्ध शिया और सुन्नी हैं। मुस्लिमों की पवित्र पुस्तक कुरान है और ये पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं का पालन करते हैं। भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख इस्लामी त्यौहारों में ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा और मुहर्रम हैं।

भारत में सिख धर्म प्रमुख धर्मों में से एक है जिसमें गुरु नानक देव जी का अनुसरण कर कई त्यौहार मनाए जाते है। गुरु नानक ने 15 वीं सदी में पंजाब क्षेत्र में सिख धर्म की स्थापना की थी। सिखों की पवित्र किताब गुरु ग्रंथ साहिब है जो गुरु के लेखन का संग्रह है। गुरुपूरब, बैसाखी, नगर कीर्तन, होला मौहल्ला आदि कुछ त्यौहार हैं जो सिख लोग मनाते हैं।

भारत में जैन धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं जिनके ईष्ट देव महावीर स्वामी है। यह धर्म भगवान के नहीं बल्कि स्वयं के धर्मशास्त्र में विश्वास रखता है। यह अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांतावाद में विश्वास रखता है। जैनियों के इतिहास के अनुसार इस धर्म के कुल 24 प्रचारक थे जिन्हें तीर्थांकर कहा जाता है। इनमें ऋषभ सबसे पहले और महावीर सबसे अंतिम थे। इस धर्म के अनुयायी पांच प्रतिज्ञाएं करते हैं जिनमें अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रहम्चर्य और अपरिग्रह शामिल हैं। महावीर जयंती, पर्यूषण पर्व, दीपावली और मौन अगियारा जैन धर्म के कुछ त्यौहार हैं।

भारत में ईसाई आबादी हर जगह पाई जातीहै, लेकिन ज्यादातर दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और कोंकण तट के इलाकों में रहती है। ईसाई लोग ईसा मसीह में विश्वास रखते हैं और उन्हीं की पूजा करते हैं। उन्हें वे मानवता का रक्षक और परमेश्वर का पुत्र मानते हैं। ईसाइसों का मुख्य त्यौहार क्रिसमस है। गुड फ्राइडे, ऑल सॉल्स डे और ईस्टर कुछ ऐसे त्यौहार हैं, जो इस धर्म के लोग भारत में मनाते हैं।

पारसी धर्म को यहूदू धर्म भी कहते हैं इसके अनुसार भगवान और यहूदियों के बीच में एक पवित्र रिश्ता है। पारसी धर्म के लोग मानते है कि मनुष्य भगवान का सहायक होता है। इस धर्म का पालन करने वालों को पारसी कहा जाता है। उनसे जुड़े त्योहार यहां मनाए जाते हैं। इसके अलावा भारत में सिंधी लोगों से जुड़े त्यौहार भी मनाए जाते है जिनमें भगवान झुलेलाल की जयंती प्रमुख है।

भारत के प्रमुख धर्मों के त्यौहार

हिन्दू त्यौहार

मुस्लिम त्यौहार

सिखों के त्यौहार

जैन धर्म के त्यौहार

बौद्ध धर्म के त्यौहार

सिंधियों के त्यौहार

पारसी त्यौहार

Forthcoming Festivals