धर्म के अनुसार त्यौहार – भारत एक धर्म अनेक

हिंदू त्यौहार | मुस्लिम त्यौहार | ईसाई त्यौहार | जैन त्यौहार

सिख त्यौहार सिंधी त्यौहार | बौद्ध त्यौहार पारसी त्यौहार

इस्लाम धर्म

इस्लाम देश का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है और इसका पालन करने वालों को मुसलमान कहा जाता है। यह उप वर्गों में बंटा है जिनमें सबसे प्रसिद्ध शिया और सुन्नी हैं। मुस्लिमों की पवित्र पुस्तक कुरान है इस्लाम धर्म पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं पर आधारित है, जिन्होंने अल्लाह के आदेश से उनकी दी हुई शिक्षाओं का विस्तार किया है। अल्लाह से प्राप्त पैगंबर के जो भी संदेश है वो हदीस में दर्ज किए गए हैं यह संदेश ही इस्लाम का आधार है। कुरान – इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र पुस्तक मानी जाती है। इस पुस्तक में ही मोहम्मद द्वारा प्राप्त अल्लाह के संदेश शब्दों के रुप में दर्ज हैं। ईस्लाम आज पूरे विश्वभर में व्यापक रुप से फैला हुआ है। ईस्लाम धर्म के लोग पूरे विश्व में मौजूद है। इस्लाम के अनुसार अल्लाह (ईश्वर) ने धरती पर मनुष्य के मार्गदर्शन के लिये समय समय पर किसी व्यक्ति विशेष को अपना दूत बनाया। यह दूत भी मनुष्य जाति में से ही होते थे और लोगों को ईश्वर की ओर बुलाते थे, इन व्यक्तियों को इस्लाम में नबी कहते हैं। जिन नबियों को ईश्वर ने स्वयं शास्त्र या धर्म पुस्तकें प्रदान कीं उन्हें रसूल कहते हैं। इस्लाम धर्म में मूर्ति पूजा नहीं की जाती। यह मदिंर की जगह मस्जिद में अल्लाह की इबादत करते हैं। उन्हें नमाज़ अदा करते हैं। भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख इस्लामी त्यौहारों में ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा और मुहर्रम हैं।

इस्लाम से जुड़े त्यौहार

मुहर्रम 

बकरा ईद 

जमात-उल-विदा 

शब-ए-बारात 

ईद-उल-फितर 

मिलाद-उन-नबी 

हजरत अली जन्मदिवस 

शब ए मिराज

बारबंकी मेला
 
मिलाद उल नबी

Forthcoming Festivals