भारत के दक्षिण राज्य कर्नाटक में बहु-धार्मिक और बहु-सांस्कृतिक लोग रहते हैं। इसलिए इस राज्य में विभिन्न त्यौहार आयोजित किए जाते हैं। कर्नाटक के अधिकांश भाग में कई पौराणिक मंदिर हैं। जिनमें कई त्यौहार आयोजित किए जाते हैं। यहां हर साल इन मंदिरों से जुड़े त्यौहार मनाए जाते हैं। कर्नाटक में मुख्य रुप से दशहरे का त्यौहार मनाया जाता है यह त्यौहार हिन्दूओं में दस दिनों तक मनाया जाता है। कहा जाता है कि यह त्यौहार विजयनगर साम्राज्य के शासकों द्वारा शुरू किया गया था। कर्नाटक में मनाए जाने वाले अन्य त्यौहार युगादी, करगा जो दरमर्या मंदिर में राज्योत्सव दिवस के रुप में मनाया जाता है। कर्नाटक में
मकर संक्रमण,
होली,
श्री रामानवमी,
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,
गणेश चतुर्थी और
दीपावली जैसे अन्य त्यौहार भी पूरे उत्सह एवं उमंग के साथ मनाए जाते हैं। कर्नाटक में कई मेलों का भी आयोजन होता है। श्री विठप्पा मेला, गोदाची मेला, श्री येलम्मा देवी मेला और बनशंकरी देवी मेला हैं यहां के प्रमुख मेलों में से एक है।