भारत के अन्य राज्यों की तरह ही मध्य प्रदेश में भी कई उत्सव मनाए जाते हैं जो यहां की संस्कृति एवं सभ्यता की याद दिलाते हैं। मध्य प्रदेश का एक अपना ही इतिहास है यहां इतिहास के जुड़े कई त्यौहार मनाए जाते हैं। मध्यप्रदेश के आदिवासियों के अपने त्यौहार और मेले होते जो रंगीन और जीवन की खुशियों से भरे होते हैं। यहां के मुख्य त्यौहारों में से एक बस्तर का मदई त्यौहार है। बस्तर का दशरहा भी यहां का प्रसिद्ध त्यौहार है। भागोरिया का त्योहार यहां मनाए जाने वाला सबसे खूबसूरत त्यौहार है जो शादी में प्यार और रोचकता को प्रदर्शित करता है।