भारत - विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों की एक पवित्र भूमि है। यहां का हर दिन ही एक त्योहार होता है। भारत में जितने धर्म के लोग हैं उतने ही यहां के त्योहार भी है। भारत में एक बड़ी संख्या में विभन्न त्योहार मनाए जातें हैं जो भारत की संस्कृति उसकी सभ्यता को प्रदर्शित करते हैं। भारत में विभिन्न धर्मों जातियों के लोग भारत के विभिन्न राज्यों में रहते हैं। इन सभी राज्यों की कुछ मुख्य विशेषतांए होती है जो यहां के त्योहारों के माध्यन से प्रदर्शित होती हैं। भारत के प्रत्येक राज्य के प्रत्येक त्योहार को मनाने का एक विशेष ढंग होता है जो उस राज्य की कला, संस्कृति एवं सभ्यता को समाज के सामने प्रस्तुत करता है।
भारत में प्रत्येक दिन किसी ना किसी राज्य में कोई ना कोई त्योहार मनाया जात है। यह त्योहार भारत और उसके राज्य को उसकी पहचान दिलाते हैं। उसे विशेष बनाते हैं। भारत के अधिकांश त्यौहार पौराणिक कहानियों, उत्सवों और लोक कलाओं से जुड़े हुए होते हैं जिनमें कई प्रमुख व्यक्तियों की जंयती एवं पुण्यतिथि भी विशेष रुप से उनके द्वारा किए गए कार्यों की अनुभुति कराती है। यहां के कुछ त्यौहार साल के मौसम का उद्घाटन करते हैं। प्रत्येक मौसम की शुरुआत को प्रदर्शित करते हुए यहां कई त्योहार मनाए जाते हैं। सर्दी, गर्मी, बरसात, बंसत जैसी कई ऋतुएं यहां कई त्योहार साथ लेकर आती हैं।
भारत के इन्हीं राज्यों के प्रमुख त्योहारों की सूची उल्लेखित की गई है। जिस पर क्लिक करके आप उन त्योहारों के बारे में और अधिक जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।

असम के त्यौहार

आन्ध्र प्रदेश के त्यौहार

अरुणाचल प्रदेश के त्यौहार

बिहार के त्यौहार

छत्तीसगढ़ के त्यौहार

दादर और नागर हवेली के त्यौहार

गोवा के त्यौहार

गुजरात के त्यौहार

हरियाणा के त्यौहार

हिमाचल प्रदेश के त्यौहार

झारखंड के त्यौहार

जम्मू और कश्मीर के त्यौहार

कर्नाटक के त्यौहार

केरल के त्यौहार

मध्य प्रदेश के त्यौहार

महाराष्ट्र के त्यौहार

मणीपुर के त्यौहार

मेघालय के त्यौहार

मिज़ोरम के त्यौहार

नागालैंड के त्यौहार

उड़ीसा के त्यौहार

पंडुचेरी के त्यौहार

पंजाब के त्यौहार

राजस्थान के त्यौहार

सिक्किम के त्यौहार

तमिलनाड़ू के त्यौहार

त्रिपुरा के त्यौहार

उत्तराखंड के त्यौहार

उत्तर प्रदेश के त्यौहार

पश्चिम बंगाल के त्यौहार

तेलांगना के त्यौहार

Forthcoming Festivals