ओणम में सिर्फ पूजा, पकवान और डांस ही नहीं बल्कि कई तरह की खेलें भी खेली जाती हैं। इन खेलों को देखने दूर दूर से पर्यटक खास इस वक्त यहां आते हैं। अधिकतर खेलें साहस भरी होती हैं। चलिये ऐसी ही खेलों के बारे में जानते -समझते हैं-
काय्यानकली
ये गेम पूरी तरह शारीरिक ताकत पर बनी है। इसमें दो पुरुषों के बीच सीधे लड़ाई होती है। ये एक तरह की कुश्ती होती है और ये इस मर्तबा मशहूर है कि हज़ारों लोग इसे देखने के लिये इकट्ठा होते हैं।
अट्टाकला
अट्टाकला भी पुरुषों के बीच लड़ाई की ही खेल होती है, लेकिन इसमें दो पुरुषों की सीधी लड़ाई की बजाय दो गुटों में लड़ाई होती है।
कुट्टूकुट्टू
ये कबड्डी की तरह ही होती है। जैसे कबड्डी में कबड्डी बोलना पड़ता है वैसे ही यहां भी बोलते हुए गेम खेली जाती है। इस खेल में भी काफी ताकत लगती है।
नौका दौड़
ये खेल सबसे मशहूर है। इसमें दो गांव या गुट बड़ी बड़ी नौकाओं में आते हैं और फिर रेस लगाई जाती है। सैंकड़ो लोग एक साथ चप्पू मारते हैं। इसमें जीतने वाले को बड़ा इनाम दिया जाता है।
टलाप्पनथुकली
इस खेल में अधिकतर पुरुष खेलते हैं और एक बॉल के साथ सभी खेलते हैं। इस खेल को खेलने में काफी ताकत लगती है।
To read about this in English, click here