भारत की राज्य पुदुच्चेरी एक फ्रांसीसी उपनिवेश था। भारत का यह क्षेत्र लगभग 300 वर्षों तक फ्रांसीसी अधिकार में रहा है और आज भी यहां फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति देखने को मिल जाती है । पुदुच्चेरी अपने सुंदर समुद्र तटों और तत्कालीन सभ्यता के लिए तो प्रसिद्ध है ही साथ ही यह आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। पुदुच्चेरी में कई त्यौहार मनाए जाते है। इनमें मुख्य रुप से कृषि को समर्पित पोंगल का त्योहार मनाया जाता है। जिसमें मेले का आयोजन किया जाता है। इस त्यौहार में सबी लोग सम्मिलित होते हैं। पुदुच्चेरी अपने मंदिरो के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां कई देवताओं के मंदिर है जिनसे जुड़े कई त्यौहार मनाए जाते है। मसिमागम महोत्सव जहां चौंसठ हजार मंदिरों के देवताओं को पवित्र स्नान के लिए समुद्र तट पर लाया जाता। यहां कार महोत्सव विल्लियान मंदिर का प्रमुख उत्सव है यह 14 जुलाई को आयोजित किया जाता है। पुदुच्चेरी में अगस्त के महीने में फ्रांस के खाने का उत्सव मनाया जाता है। यहां मुख्य रुप से श्री अरबिंदो की जयंती मनाई जाती है।

पुदुच्चेरी के त्यौहारों की सूची


 

Forthcoming Festivals