भारत का पूर्वोतर राज्य अरुणाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने रंग-बिरगे त्योहारों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के त्यौहार अरुणाचल के लोगों के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं। उनके अधिकांश त्यौहार कृषि से जुड़े हुए हैं क्योंकि यह लोगों का मुख्य व्यवसाय है। अरुणाचल प्रदेश की प्रत्येक जनजाति पूरे वर्ष अपने त्यौहार मनाती है। अरुणाचल प्रदेश के कुछ प्रमुख त्यौहार हैं सोलंग, मोपिन, लोसार, बोरी बूट, द्री, नीची दाउ, खान, श्रस्तीयसोवई, लोकू, लोंगटे युल्लो, मोई, न्योकम, ओजीलइ, रेह, संकेन, सी-दोनई और तमलाडू हैं। यहां के कुछ त्यौहारों में पशु बलि आम हैं।
अरुणाचल प्रदेश के त्यौहार की सूची