भारत का दक्षिण राज्य केरल अपनी हरियाली एवं समुद्र तटों की शांति के साथ-साथ अपने त्यौहारों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के त्यौहार यहां के लोगों की सादगी एंव सौहार्द को प्रदर्शित करते हैं। केरल एक ऐसी भूमि है जहां उत्सव कभी खत्म नहीं होता है।
ओणम केरल का राज्योत्सव है। जो करीब 10 दिनों तक विभिन्न रुपों में मनाया जाता है। यहाँ मनाये जाने वाले प्रमुख हिन्दू त्योहार हैं -
विषु,
नवरात्रि,
दीपावली,
शिवरात्रि, तिरुवातिरा आदि। मुसलमान
रमज़ान,
बकरीद,
मुहर्रम, मिलाद-ए-शरीफ आदि मनाते हैं तो ईसाई
क्रिसमस,
ईस्टर आदि। इसके अतिरिक्त हिन्दू, मुस्लिम और ईसाइयों के देवालयों में भी विभिन्न प्रकार के उत्सव भी मनाये जाते हैं।