भारत का उत्तरी राज्य हरियाणा अपने मस्तमौला अंदाज के साथ ही त्यौहार मनाता है। हरियाणा अपने पड़ोसी राज्य दिल्ली एंव पंजाब की तरह ही अपने त्यौहारो का जश्न मनाता है। यहां के त्यौहार उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। यहां के लोग सभी समुदायों के विभिन्न त्योहारों का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर निकल आते हैं। यहां मुख्य रुप से
दीवाली,
दशहरा,
तीज,
होली एवं
रक्षाबंधन के त्यौहार मनाए जाते हैं।